ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / विधायक महेश लांडगे की 1.5 करोड इनाम वाली बैलगाडी दौड़

विधायक महेश लांडगे की 1.5 करोड इनाम वाली बैलगाडी दौड़

पुणे- पिंपरी चिंचवड शहर के जाधववाड़ी में 28 से 31 मई तक चार दिवसीय बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। भोसरी विधायक महेश लांडगे,पूर्व महापौर नितिन कलजे और राहुल जाधव ने दौड़ का आयोजन किया है। आयोजकों का दावा है कि यह भारत की सबसे बड़ी बैलगाड़ी दौड़ है और इस दौड़ में करीब 1.5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

 

सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त रूप से 16 दिसंबर,2021 को बैलगाडी स्पर्धा पर से प्रतिबंध हटा दिया। उसके बाद पुणे जिले में पहली बैलगाड़ी दौड़ मावल तहसील में विधायक सुनील शेलके द्वारा आयोजित की गई थी। उसके बाद शिवसेना के पूर्व सांसद शिवाजीराव आढवराव पाटिल ने अंबेगांव तहसील के लांडेवाड़ी में एक और दौड़ आयोजित की। अब भोसरी के विधायक महेश लांडगे के माध्यम से भव्य बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

 

दौड़ का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 28 मई को सुबह 7 बजे करेंगे। दूसरे दिन पूर्व कृषि मंत्री सदाभाऊ खोत और विधानसभा सदस्य गोपीचंद पडलकर, जबकि तीसरे दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और मजदूर नेता विधायक नरेंद्र पाटिल मौजूद रहेंगे। बैलगाड़ी दौड़ पुरस्कार वितरण 31 मई को शाम 7 बजे होगा। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और श्रीक्षेत्र नारायणपुर के अन्ना महाराज उपस्थित रहेंगे। इस दौड़ में तीन चार पहिया,103 दोपहिया,22 तोला सोना और दस चांदी की गदा सहित लाखों रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इनामी राशि करीब 1.5 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रतियोगिता पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

नंबर एक बैलगाड़ी स्पर्धक मालिक को 15 लाख रुपये और एक बोलेरो जीप इनाम के तौर पर दी जाएगी। दौड़ के बाद सांडों के लिए रैंप वाक भी होगा। इस दौड़ के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बैलगाड़ी प्रेमी आएंगे। दौड़ में आने वाले सभी लोगों को पानी दिया जाएगा। 50,000 टी-शर्ट, टोपी और छतरियां तैयार की गई हैं।

Check Also

देश में लागू हुआ सीएए,केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन जारी

तीन देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता नई दिल्ली-केंद्र की मोदी सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *