ताज़ा खबरे
Home / pimpri / बिहार के सिवान में महिला ने दी 5 बच्चों को जन्म

बिहार के सिवान में महिला ने दी 5 बच्चों को जन्म

सिवान-सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को शहर की एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया। बिहार के सीवान जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने पांच बचों का जन्म एक साथ दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन पुत्रियां और दो पुत्र है। पांचों बच्चे फिरहाल डॉक्टरों की निगरानी में है।पांचों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहें है।

जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को शहर की एक महिला को भर्ती कराया गया. जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया।

सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ.रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ.रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था,कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है। इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया। उन्होंने बताया कि पांचों बच्चे स्वस्थ है। फिरहाल सभी बच्चों को एसएनसीयू में रखा गया है।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *