ताज़ा खबरे
Home / आरोग्य / कोरोना महामारी में विश्‍व श्रीराम सेना का फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरु

कोरोना महामारी में विश्‍व श्रीराम सेना का फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरु

पिंपरी-श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन पर्व पर आज विश्‍व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और व्हीएसआरएस न्यूज समाचार पत्र के प्रधान संपादक लालबाबू गुप्ता के करकमलों द्धारा नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण किया गया। विश्‍व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन द्धारा संचालित एम्बुलेंस सेवा कोरोना महामारी संकट में जनता के लिए नि:शुल्क सेवा के रुप में शुरु की गई है। 24 घंटे एम्बुलेंस चालक सहित जनता की सेवा में तत्पर रहेगी। विशेष रुप से पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एम्बुलेंस सेवा मुफ्त में प्रदान की गई है। यह एम्बुलेंस आम हो या खास सबकी सेवा में उपलब्ध मिलेगी। कोरोना काल में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना और उनकी जान बचाना यही एम्बुलेंस सेवा शुरु करने का मुख्य उद्देश्य है। ऐसा विश्‍व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने इस रामनवमी के पर्व पर कहा।

हर वर्ष की तरह विश्‍व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना की ओर से रामनवमी धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन इस पिछले साल से कोरोना के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मान्यवरों के बीच रामनवमी मनाई गई्। 24 घंटे रामचरित मानस का पठन हुआ्। आज विद्वान ब्राहम्णों के मार्गदर्शन में हवन,पूजा आरती सामूहिक रुप से की गई्। लालबाबू गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,माता पिता संग पूरा परिवार इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए्। कोरोना के नियमों का शत प्रतिशत पालन किया गया। रामभक्तों को महाप्रसाद वितरण हुआ्। विश्‍व का कल्याण हो,धर्म की विजय हो,अधर्म का नाश हो,कोरोना का खातमा हो,ऐसी प्रार्थना प्रभू श्रीरामजी के चरणों में की गई्।

विशव श्रीराम सेना सामाजिक संगठना न केवल पिंपरी चिंचवड,पुणे महाराष्ट्र तक सीमित है बल्कि यूपी,बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में कार्यरत है। इसके तत्वाधान में रामनवमी,नवरात्री पूजा,महिलाओं के स्वास्थ्य चिकित्सा शिबिर,रक्तदान शिबिर, डॉक्टरों,नर्सों के लिए हरसंभव सहायता,गोशाला के माध्यम से गोमाता की रक्षा व सेवा,कोरोना काल में डियूटी पर चौक चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को भोजन,पानी की व्यवस्था,जनजागृति अभियान,गरीब होनहार बच्चों की पढाई में आर्थिक मदद,जरुरतमंदों को अन्नधान्य वितरण,समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए व्हीएसआरएस न्यूज समाचार पत्र,चैनल,वेबपोर्ट के माध्यम से पहुंचाना आदि महान कार्य किए जा रहे है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू ने बताया कि पिछले साल कोरोना काल की पहली लहर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी तब जन मानस की सेवा में मरीजों को अस्पताल समय पर पहुंचाकर जान बचाने की संकल्पना मन में आयी और एक नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरु करने का विचार आया। उसी समय एक कंपनी को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस बनाने को कहा। लेकिन लॉकडाउन,कोरोना काल के चलते एक वर्ष बाद एम्बुलेंस बनकर तैयार हुई्। आज रामनवमी के पावन बेला पर प्रभू श्रीराम के चरणों में एम्बुलेंस अर्पित करते हुए जनमानस की सेवा में अर्पण किया गया है। यह एम्बुलेंस बिल्कुल मुफ्त में लोगों की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

Check Also

देश में लागू हुआ सीएए,केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन जारी

तीन देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता नई दिल्ली-केंद्र की मोदी सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *