ताज़ा खबरे
Home / आरोग्य / बच के रहना रे बाबा…पुणे जिले में कोरोना रिटर्न

बच के रहना रे बाबा…पुणे जिले में कोरोना रिटर्न

पिंपरी– सावधानी हटी कोरोना ने पटका..जी हां! हम आपको बता दें कि फरवरी महिने में कोरोना की तीसरी लहर शुरु हो गई है। दिसंबर-जनवरी महिना में ऐसा लगा कि कोरोना का अब पिंपरी चिंचवड शहर समेत पुणे जिले से विदाई हो गई है। नए कोरोना के मरीज प्रतिदिन 100 के नीचे नजर आने लगे थे। लेकिन लोगों ने सावधानी छोडी और कोरोना को रिटर्न होने का निमंत्रण दे दिया। अब तो बच के रहना रे बाबा…वर्ना कोरोना आ जाएगा। महाराष्ट्र के अमरावती,अकोला,यवतमाल में लॉकडाउन रिटर्न हो चुका है। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन,कर्फ्यू लगा दिया गया है। अगर किसी इमारत,बिल्डिंग में 5 से ज्यादा केस पाए जाएंगे तो उसे सील करने का आदेश दिया गया है। होम क्वारंटाइन मरीजों के हाथ में स्टाम्प लगाया जाएगा। लोकल ट्रेनों में बिना मास्क यात्रा करने वालों पर 300 मार्शल पैनी नजर गडाए रहेंगे। पुणे जिले में भी लॉकडाउन लगाने की स्थिति बनती जा रही है। तीसरी लहर की रफ्तार 200% की गति से लोगों को दबोच रहा है।

गुरुवार को राज्य में 5427 न मरीज मिले। 4 दिसंबर के बाद यह पहली बार हुआ जो एक ही दिन में 5 हजार से ज्यादा मरीज पाए गए्। राज्य में अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके है। इसमें से 19 लाख 87 हजार 804 ठीक हुए जबकि 51 हजार 669 मरीजों की मौत हो चुकी है। 40 हजार 858 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पिंपरी चिंचवड में दिसंबर-जनवरी महिने में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के आसपास हर दिन थी अब इसमें वृद्धि होकर 180 हो गई है। हलांकि मृतकों संख्या नियंत्रण में है। एक या दो लोगों की मृत्यू के आंकडे है। पुणे शहर में आज 465 नए संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है और छह रोगियों की मृत्यु हो गई है। शहर में कोरोनरों की कुल संख्या अब तक 1 लाख 96 हजार 389 पहुंच गई है। अब तक 4 हजार 812 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच,184 लोगों को आज छुट्टी दे दी गई क्योंकि उनकी रिपोर्ट नकारात्मक थी। अब तक 1 लाख 89 हजार 421 लोग कोरोना मुक्त हो गए ह््ैं।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *